श्री राम कथा रामचरितमानस का कलश यात्रा निकाल कर लालढांग में हुआ शुभारंभ।
*लालढांग,
लालढांग में गुरूवार को श्री राम कथा एवं रामचरितमानस का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करक्षेत्र के प्रसिद्ध काली मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से नगर में भ्रमण कर कथा स्थल श्री खाकिर गिरी बाबा मंदिर पर पर विधि विधान पूर्वक संपन्न हुई। कलश यात्रा में चल रही महिलाओं द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा।धूमधाम से मां काली देवी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने लाल चुनरी और सिर पर मंगल कलश रखकर शोभा यात्रा निकाली। रास्ते भर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर कलशों का स्वागत किया।
कलश यात्रा के बाद पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में कलश स्थापित किए गए। मुख्य यजमानों ने विधि-विधान से पूजन कर राम कथा का शुभारंभ किया।
पहले दिन कथा वाचक पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस सिर्फ ग्रंथ नहीं, जीवन जीने की कला है। कथा सुनने के लिए पंडाल में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा के आयोजकों ने बताया कि यह कथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कराई जा रही है।
कलश यात्रा में मुख्य रूप से सुदन डबराल, अनीता डबराल, पुष्पा रावत, आशा शर्मा, रोशनी,अनीता, आदि महिलाए शामिल रही ।
कथा में भाग लेने के लिए आसपास के श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों में कथा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
Must Read




