Home हरिद्वार न्यूज आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया में राजतिलक पर उमड़ा जनसैलाब, 14 दिवसीय लीला...

आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया में राजतिलक पर उमड़ा जनसैलाब, 14 दिवसीय लीला का हुआ भव्य समापन

0
40
``

आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया में राजतिलक पर उमड़ा जनसैलाब, 14 दिवसीय लीला का हुआ भव्य समापन

पांच आरतियों ने मोहा मन, पुष्पवर्षा से हुआ राम दरबार का स्वागत*

 

चमरिया/ लालढांग। आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया द्वारा 14 दिवसीय रामलीला का दीपावली के पावन अवसर पर भव्य समापन किया गया। समापन के अवसर पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें रामलीला ग्राउंड में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 

राज्याभिषेक के दौरान मंच की पांच आरतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। आरती के बाद भगवान रामचंद्र जी का भरत जी ने आदर-सत्कार किया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के पश्चात सभी पात्रों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही भव्य झांकियों का भी आयोजन किया गया झांकियों और राजतिलक को देखने के लिए रसूलपुर गोट, नयागांव, डालूपूरी, मालू खाता, सिगडडी कलाल घाटी सहित आसपास के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियां भरकर लोग चमरिया पहुंचे।

 

कमेटी के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सभी दर्शकों का आभार प्रकट किया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम संयोजक प्रकाश डोबरियाल का माल्यार्पणकर दिव्य व भव्य रूप में रामलीला सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आभार जताया।

इस मौके पर पूर्ण अधिकारी गोपाल अधिकारी, रंजन बिष्ट, दीपक बिष्ट, रमेश बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, आकाश कुमार, किशोरी लाल मिश्रा, रितेश रावत, नवीन रावत, नकुल रावत, देवेंद्र रावत, सिद्धांत बिष्ट, हर्ष कुमार, टेकराम अमोली, जगदीश प्रसाद अमोली, अरविंद रावत आदि कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!