राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जनजातीय गौरवदिवस धूमधाम से
मनाया।
लालढांग/ हरिद्वार। जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार को राजकीय आश्रम पद्धति बालक एवं बालिका विद्यालय लालढांग छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से लालढांग बाजार सहित विभिन्न गांवों व गली मोहल्लों से रैली निकाल कर रैली का समापन विद्यालय में आकर हुआ तत्पश्चात विद्यालय में , में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विद्यालय परिसर में बुक्सा जनजाति के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक जनजातीय नृत्य एवं लोक संगीत का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। ढोलक की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आदिम हिमालयन बुक्सा जनजाति परिषद के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता और जल, जंगल, जमीन के रक्षक थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा मिश्र ने की।
इस अवसर पर पुनीत, गजराज, मनोज, राजपाल, श्रीमती बिमला सहित क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जनजातीय गौरवदिवस मनाया धूमधाम
`
`


मनाया।


