Home Atulya Sach News सुरेंद्र रावत  यूकेडी छोड़ फिर से भाजपा में हुए शामिल। 

सुरेंद्र रावत  यूकेडी छोड़ फिर से भाजपा में हुए शामिल। 

0
45
``

सुरेंद्र रावत यूके डी छोड़ फिर से भाजपा हुए शामिल।

लालढांग। क्षेत्र के रसूलपुर में पोखरियाल कृषि फार्म में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।

समारोह में क्षेत्र के लिए झूला पुल की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है।

भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र रावत कुछ समय पहले नाराज होकर उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गए थे सुरेंद्र रावत ने आज उत्तराखंड क्रांति दल का साथ छोड़कर पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

वहीं, संतराम को जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। संतराम ने संगठन को मजबूत करने और जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, आलोक द्विवेदी पंकज चमोली सुरेंद्र रावत संतराम सिंह ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी सुभाष सैनी यादराम सैनी विनोद सैनी महानंद शिवलाल सीमा देवी करुणा देवी पूनम देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!