Title:
श्यामपुर कोतवाली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लाइव परेड का प्रसारण, ग्रामीणों और छात्रों ने देखा एकता का संदेश
Content:
श्यामपुर, हरिद्वार। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली श्यामपुर परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिसर में गुजरात से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम एवं परेड का लाइव प्रसारण किया गया। इसके लिए थाने में प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। सभी ने उत्साह के साथ लाइव परेड देखी और राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली।

श्याम पुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
