Home Atulya Sach News हाईवे पर आया हाथी, मचा हड़कंप, वन कर्मीयो ने खदेड़ा

हाईवे पर आया हाथी, मचा हड़कंप, वन कर्मीयो ने खदेड़ा

0
33
``

लालढांग। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर के पास  जंगल से निकलकर एक हाथी अचानक हाईवे पर आ गया। हाथी को हाईवे पर देखकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

 हाथी को हाईवे पर आता देख कुछ वाहन सवार अपने वाहन से उतरकर हाथी का वीडियो और फोटो बनाने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और  हाथी को वापस वन क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया, जिसके बाद हाईवे पर सफर कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

वाहन चालक लोकेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, चंद्रपाल, रियाजुद्दीन का कहना है कि हाईवे पर वाहन चालकों को भी वन क्षेत्र में सतर्कता के साथ वाहन चलाना चाहिए, ताकि जंगल से निकलकर अचानक हाथियों के हाईवे पर आ जाने से होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके।

हाथी को हाईवे से वन क्षेत्र में भागने वाली वन विभाग की टीम में चिड़ियापुर रेंज के वन दरोगा पीपी मंदोला वन आरक्षी रमेश कुमार आदि वनकर्मी शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!