स्वामी यतीश्वरानंद ने बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य सड़क का किया शुभारंभ,
हरिद्वार। बिशनपुर पुरानी कुंडी में रानीमाजरा मुख्य मार्ग से लेकर गांव तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा किया गया।
इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने गांव में बन रहे मंदिर के निर्माण कार्य के लिए 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मांग उठाई कि गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने से बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की इस मांग पर स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राथमिक पाठशाला स्वीकृत कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक के पास केवल राजनीति करने और दूसरों के कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेने का समय है, लेकिन जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की हर सुविधा के लिए कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, कुंवरपाल चैयरमैन, देशराम सैनी, जोगेंद्र, मगन प्रधान, पवन, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, प्रधान चरण सिंह चौहान, ऋषिपाल कश्यप, रमेश प्रधान, आदेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


