Home Atulya Sach News महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्न

महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्न

0
75
``
  1. महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्न।

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में शनिवार को समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

महाविद्यालय में*आई.क्यू.ए.सी.* के तत्वावधान में *दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम* के अंतिम दिन चार चरणों में परीक्षा करायी गयी जिसमें उपस्थिति, प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा एवं क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंनेछात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कोर्स के द्वारा आपने अपनी स्किल को बढ़ाया है यह आपके भविष्य के लिए अवश्य लाभकारी होगा।

 

प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुनील कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज , डॉ सुनीता बिष्ट, मुख्य प्रशिक्षक पूनम सिंह के द्वारा 27 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

 

 

कार्यक्रम के संचालक व कोर्स संयोजक डॉ. अरविन्द वर्मा कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी-अपनीअहम भूमिका निभाने के लिए सभी का आभार जताया

कार्य क्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ.देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, व शशिधर उनियाल, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में शीतल,विधिता,अपेक्षा, अंजलि, कशिश,चित्रा,प्रवीण, नंद कुमार,लवकुश,तनु,मंजू,सावेज,चंचल,शबनूर,संजना,शोभांगिनी, शीतल, आरती, यशोदा,पिंकी,कंचन, लक्ष्मी, अंजलि आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!