Home हरिद्वार न्यूज श्याम पुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

श्याम पुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

0
91
``

श्याम पुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

श्याम पुर/हरिद्वार

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूर्णतः संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही हैं

 

श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना श्यामपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 6 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। श्याम पुर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम में कोतवाली श्याम पुर पुलिस के उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल उपनिरीक्षक रचना पठानियाहे0 कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने गुरुवार को मुखबिर की सटीक जानकारी पर नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

 

श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!