`
`
लालढांग । रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने को धार देने के लिए महिलाओं ने भजन-कीर्तन का सहारा लिया।
रविवार को धरना स्थल पर महिलाओं ने एकत्र होकर हाथ में माइक लेकर भजन गाए, जबकि मौजूद ग्रामीण हाथ जोड़कर भजनों पर पर झूमते हुए शामिल हुए।

गौरतलब है कि झूला पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को लेकर आर्य नगर रसूलपुर के ग्रामीण आंदोलनरत हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल न होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है, कई बार हादसे भी हो चुके हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरने के नौवे दिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल रह।े
