Home Atulya Sach News झूला पुल की मांग हुई तेज दसवें दिन गांधी चौक से मीठीबेरी...

झूला पुल की मांग हुई तेज दसवें दिन गांधी चौक से मीठीबेरी तिराहे तक निकाला मशाल जुलूस। 

0
16
``

झूला पुल की मांग हुई तेज दसवें दिन गांधी चौक से मीठीबेरी तिराहे तक निकाला मशाल जुलूस।

लालढांग। रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है।

जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, पंकज चमोली, विनोद जोशी, दीपक ज़खमोला, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, सुरेंद्र रावत नवीन चमोलीतुलसी देवी मनोरमा देवी करुणा देवी लता देवी धना देवी पूनम देवी हंसी देवी आदि शामिल रहे। 

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रसूलपुर, आर्यनगर, के ग्रामीणों को नदी पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। इसी परेशानी को लेकर पिछले 10 दिनों से ग्रामीण नदी किनारे धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

मांग को और तेज करने के लिए सोमवार शाम ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। ग्रामीण लालढांग के गांधी चौक से पैदल हाथों में जलती मशालें लेकर नारेबाजी करते हुए मीठीबेरी तिराहे पर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही झूला पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मशाल जुलूस  में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, पंकज चमोली, विनोद जोशी, दीपक ज़खमोला, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, सुरेंद्र रावत नवीन चमोलीतुलसी देवी मनोरमा देवी करुणा देवी लता देवी धना देवी पूनम देवी हंसी देवी आदि शामिल रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!