लालढांग के रसूलपुर मीठ्ठीबेरी में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
लालढांग
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित जनजाति विकास निधि परियोजना के अंतर्गत लालढांग क्षेत्र के रसुलपुर मिठी बेरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में हंस फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र जांच की गयी। 8 लोगों को मोतियाबिंद की पुष्टि के पश्चात उनको आपरेशन हेतू हंस आई हास्पिटल रेफर किया गया जहां सभी प्रकार की आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं जांच, आपरेशन , दवाएं तथा देखभाल पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डाॅक्टरों की टीम द्वारा शिविर में सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य बुखार और संक्रमण, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं जोड़ों का दर्द,दातों आदि की जांच की गई तथा प्राथमिक दवाएं वितरित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर आयोजक संस्था के सचिव श्री दलमीर सिंह परियोजना समन्वयक विपिन सिंह, पवन सैनी, रंजन कुमार, सौरभ रिखरा, ज्योति, रेखारानी, सुनिता, सीमा, मानस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।




