Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

श्यामपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

0
123
``

श्यामपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

लालढांग।

  उत्तराखंड नशा मुक्त अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस केहे0का0 अनिल कुमारका० अनिल रावत द्वारा शनिवार को चैकिंग के दौरान चण्डीघाट क्षेत्र के श्मशानघाट के पीछे सिम्भल के पेड के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया गया तो उसके पास से सफेद रंग के कटटे में42 टेट्रापैक माल्टा देशी शराब बरामद की गयी।बरामदगी के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपाल पुत्र राजकुमार निवासी इशापुर कालोनी जगाधरी यमुनागर हरियाणा हाल निवासी- चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र-36 वर्ष बताया।

 श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं मेंअभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तथा थाना क्षेत्र में अवैध नशे के सौदागरों की धर पकड़ का लगातार अभियान जारी है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!