भगवान विश्वकर्मा की पूजा पर बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष – पीएम मोदी ने दुनिया में बनाई भारत की अलग पहचान
पथरी । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सबसे पहले इंजीनियर थे और आज जो विकास की गति चल रही है, वह ऐसी ही महान विभूतियों की दूरदर्शिता से संभव हुई है।

बृहस्पतिवार को पथरी क्षेत्र के भोगपुर मंडल के ग्राम शेरपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। आज हर क्षेत्र में मशीनरी और तकनीक से काम किया जा रहा है, यह सभी महान विभूतियों की देन है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हमें किसी भी कार्य को करने में दूरी या शर्म नहीं करनी चाहिए। जिस कार्य में रुचि हो उसी को करें, उसी में सफलता मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और संकल्प ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, डायरेक्टर पुष्पराज सैनी, दीपक सैनी, अरविंद धीमान, पुष्पराज धीमान, जगदीश प्रसाद धीमान, मामचंद नायक, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, अशोक धीमान, प्रमोद धीमान, मिंटू सिंह, अनमोल गोयल, सुनील धीमान आदि मौजूद रहे।
