Home Atulya Sach News श्यामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ,मरीजों कोअब नहीं भटकना पड़ेगा

श्यामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ,मरीजों कोअब नहीं भटकना पड़ेगा

0
24
``

 

हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासियों को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बड़ी सौगात दी है। अब मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर या दूसरे शहरों के प्राइवेट अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा।

शुक्र वार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ श्यामपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी। भविष्य में इसे ट्रामा सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

श्यामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वामी यतीश्वरानंद ने कैबिनेट मंत्री रहते हुए 2022 में स्वीकृत कराया था। पिछले 2 साल से भवन तैयार था, लेकिन शुरू नहीं हो पाया था। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने पूरी स्थिति से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया, जिसके बाद सचिव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. महिमानंद जोशी, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वास्थ्य सचिव को व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

 

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने सीएमओ को डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति और अन्य सुविधाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर जल्द ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।P

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रवासन नदी पर झूला पुल का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान सजनपुर पीली सुनील पाल, गाजीवाली प्रधान देवेंद्र नेगी, मंडल महामंत्री सुनील पाल, सीमा चौहान, अजय चौधरी, राकेश, अतर सिंह, सहदेव चौधरी, गजेंद्र पाल, नरेश यादव, नीरज डंडरियाल, भुवन काला आदि बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!