चिड़ियापुर में निकला घोड़ा पछाड़ सांप, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू*
*चिड़ियापुर।* चिड़ियापुर में वीरेंद्र सैनी के घर के सामने घोड़ा पछाड़ सांप (Rat Snake) निकलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांप को देख आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शोर मच गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को तत्काल सूचना दी गई। सूचना पर वन आरक्षी रमेश कुमार और दैनिक श्रमिक गुड्डू सैनी मौके पर पहुंचे।
टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन कर्मियों की इस तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की।