Home Atulya Sach News अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गैन्डीखाता में योग का उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गैन्डीखाता में योग का उत्साह

0
128
``

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गैन्डीखाता में योग का उत्साह

भाजपा  मंडल अध्यक्ष *विक्रम चौहान  के नेतृत्व में गैंडी खाता में लाल सत्य प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष योग कार्यक्रम हुआ आयोजित

*लालढांग, हरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा लालढांग मंडल के मंडल अध्यक्ष *विक्रम चौहान  के नेतृत्व में गैंडी खाता स्थित लाल सत्य प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा लालढांग मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान जी ने की। उन्होंने स्वयं बच्चों और शिक्षकों के साथ योगाभ्यास किया।

 

 

गैंडी खाता के लाल सत्य प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में योग को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे आसन बड़े उत्साह से किए।

विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

विक्रम चौहान ने बच्चों को बताया कि योग सिर्फ आसन नहीं, स्वस्थ जीवन की कुंजी है। “दिन की शुरुआत 10 मिनट योग से करो, मन और तन दोनों स्वस्थ रहेंगे” – उन्होंने बच्चों को योग दिवस पर मंत्र दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!