राहुल गांधी के जन्मदिवस पर स्वर्गाश्रम में गंगा पूजन कर शीतल पेय किया वितरण । 

Must Read

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर स्वर्गाश्रम में गंगा पूजन कर शीतल पेय किया वितरण

ऋषिकेश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ घाट में जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार एवं नगर कांग्रेस कमेटी, स्वर्गाश्रम के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माँ गंगा में दूध एवं पुष्प अर्पित कर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके उपरांत वानप्रस्थ घाट पर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के बीच मीठा शीतल पेय वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं जनसेवा भाव के साथ मनाया गया।

 

कार्य क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि राहुल गांधी जी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आमजन के अधिकारों की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व से देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को नई आशा और विश्वास मिला है। उनके जन्मदिवस पर जनसेवा का यह कार्यक्रम कांग्रेस की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के जिला अध्यक्ष विकास नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी, स्वर्गाश्रम के नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन माधव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अंकित गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मेडिकल संचालक सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंःमनोजकुमार

मेडिकल संचालक सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंःमनोजकुमार लालढांग। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने क्षेत्र के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!