मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार, पदाधिकारियों ने दी बधाई*

*हरिद्वार, 8जून
मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार की जिला इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ फार्मासिस्ट मनोज कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर जिले के फार्मासिस्टों ने हर्ष जताया मनोज कुमार के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया।एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई उनके द्वारा संगठन को विस्तार रूप देकर संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की है।
मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारीयों का आभार जताया मनोज कुमार कहा कि फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। हम अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी जैसे मुद्दों को शासन तक मजबूती से उठाएंगे।
मनोज कुमार के उपाध्यक्ष बनने पर रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और हरिद्वार के फार्मासिस्टों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई दिशा देगी और लंबित मांगों का समाधान कराएगी। मनोज कुमार वर्तमान में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष है लालढांग क्षेत्र में मनोज कुमार के मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष बनने की खबर मिली तो क्षेत्रीय लोगों सहित उनके नाते रिश्तेदार मित्रो राजनीतिक गैर राजनीतिक लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी




