रेसर बाईक से फोन छीनने वाले दो व्यक्तियों को सिडकुल पुलिस ने दबोचा
*घटना के 24 घंटे में अभियुक्तों को दबोचा , रेसर बाइक से छीना करते थे मोबाइल*
हरिद्वार
थाना सिडकुल पर शिवम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बावनपुरा जिला बिजनौर हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने अवगत कराया की 17अक्टूबर को मीनाक्षीपुरम गेट सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवारोने उसका वीवो फोन छीनकर भाग गए हैं प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अज्ञात में पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 अनिल बिष्ट को दी गयी 18अक्टूबर को विवेचक उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट पुलिस टीम केकॉस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल प्रदीप के साथ गस्त में मामूर थे तो डेन्सो चौक पर दो व्यक्ति को मोटरसाइकिल पल्सर 220 सीसी से आते दिखाई दिए तो वो पुलिस वालों को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर पीछे जाने लगे पुलिस टीम को शक होने पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया पकडे जाने पर इनकी जामा तलाशी ली गई तो इनकी जेब से 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ इस फोन के बारे में पूछताछ कि गई तो इन्होने बताया कि यह फोन हमने मीनाक्षीपुरम गेट सिडकुल के पास से छीना है बरामद फोन की ime i नंबर चेक की गई तो 17अक्टूबर को मीनाक्षीपुरम गेट सिडकुल के पास से छीने फोन का मिलान किया गया तो वही छिना मोबाइल फोन पाया गया दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया पूछताछ में दोनों अपना नामधर्मेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जड़ौदा पांडा थाना बड़ागांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद,सागर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम शिवपुरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद थाना सिडकुल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया।
सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
Must Read





