Home हरिद्वार न्यूज राजतिलक के साथ ही चमरिया में रामलीला का हुआ समापन

राजतिलक के साथ ही चमरिया में रामलीला का हुआ समापन

0
83
``

राजतिलक के साथ ही चमरिया में रामलीला का हुआ समापन

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव में श्री आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर चल रही रामलीला का धनतेरस को पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक की रामलीला मंचन के साथ रामलीला का समापन किया गया, शनिवार को रामलीला मंचन को से आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा मंचन का शुभारंभ पांच विशेष आरतियों द्वारा किया गया जो इस रामलीलाकी बड़ी विशेषता रही इन पांच आरतियों के अतिथि भी अलग-अलग रहे , आरती के बाद रामलीला मंचन का विधि विधान पूर्वक मंचन हुआ रामलीला मंचन में विशेष आकर्षण का केंद्रभगवान रामचंद्र जी का राजतिलक कर राजगद्दी परबैठाया गया।

 रामलीला के समापन अवसर पर रामचंद्र जी के राजतिलक के मंचन की रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे रामलीला मंचन के लिए लगा हुआ विशाल पंडाल दर्शकों के लिए छोटा पड़ गया वहीं श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों इतनी अपार भीड़ का अंदाजा ही नहीं था नहीं दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए रामलीला पंडाल में लगे पर्दों को हटाया गया जिससे दूर-दूर तक खड़े दर्शक मंचन को देख सकें। 

 

  

रामलीला मंचन के अवसर पर अध्यक्ष रंजन बिष्ट कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद डोबरियाल रमेश बिष्ट गोपाल अधिकारी रमेश मिश्रा कैलाश रावत देवेंद्र रावत दीपक बिष्ट, करण , रितेश रावत, सिद्धांत बिष्ट, नकुल सिंह, अंशु अधिकारी आदि शाहिद बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 सरदार मनजीत सिंह द्वारा सभी पात्रों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!