कोतवाली श्यामपुर में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश।
श्यामपुर,/हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने कहा कि दीपावली आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। दीपावली आपसी भाईचारे मेल मिलाप के साथ मनाने वाला उत्सव है।
पत्रकार हरपाल सिंह ने कहा कि दीपावली हमें भाईचारे को और मजबूत करने का एक अच्छा अवसर देती है। इस दिन सभी को एक-दूसरे को गले लगाकर अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर मेल-मिलाप की भावना के साथ मनाना चाहिए।
कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने सभी को गले लगाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर राहुल शर्मा, मुकेश कुमार सूर्या, हरपाल सिंह ,धनसिंह बिष्ट, लक्ष्मण कश्यप आदि पत्रकार मौजूद रहे।
कोतवाली श्यामपुर में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश।
`
`


कोतवाली श्यामपुर में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश।





