हाईवे के किनारे खडी कार के अन्दर मृत अवस्था में मिला कार चालक 

Must Read

हाईवे के किनारे खडी कार के अन्दर मृत अवस्था में मिला कार चालक।

श्याम पुर/हरिद्वार

 

कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी चंडीघाट पर बुधवार को सूचना मिली कि एक हुंडई कार uk17M7928 रंग काला दुर्गा माता मूर्ति के पास के हाईवे के किनारे खड़ी कार स्टार्ट है कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति लेटा हुआ है सूचना पर चौकी प्रभारी चंडीघाट ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर चेक किया तो खडी कार के चारों दरवाजे लॉक्ड हैं तथा कार स्टार्ट है अंदर ड्राइविंग सीट पर लेटा व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे रहा है, पुलिस फील्ड यूनिट को मौके पर बुलवाया गया हैं पुलिस द्वारा चैक करने पर कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का नाम गौरव गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग निवासी प्रेम कुंज रुड़की मोबाइल नंबर 8865 000720 पर बात की गई जिनके द्वारा बताया गया उक्त वाहन को मैंने डीलर के माध्यम से अजीत सिंह को बेची थी, फिल्ड यूनिट की मदद से गाड़ी का सीसा तोड़कर गाड़ी को खोला गया मोके पर 108 के द्वारा चैक किया गया कार के अन्दर व्यक्ति मृत अवस्था में था। कार मे मिले आधार कार्ड के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान अजीत सिंह पुत्र सत्यपाल निवासी बेलड़ी सालपुर कोतवाली रुड़की के रूप में हुई,पुलिस फील्ड यूनिट द्वारा कार को चेक किया गया तो कार में एक शराब की बोतल व पानी की बोतल कीटनाशक के तीन पैकेट जिनमें से दो पैकेट खुले मिले कोतवाली श्याम पुर पुलिस द्वारा मृतक के शव को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति द्वारा कीटनाशक को खाकर के आत्महत्या की गई है मृतक के शव को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है कार में मौजूद सामान को सील कर कार को थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दियागया है मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकलो को बंद कर ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री का किया विरोध  

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकलो को बंद कर ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री का किया विरोध ।   लालढांग। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!