Home हरिद्वार न्यूज लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकलो को बंद कर ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री...

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकलो को बंद कर ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री का किया विरोध  

0
203
``

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकलो को बंद कर ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री का किया विरोध ।

 

लालढांग।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट तथा नकली दवाइयों के विरोध में आयोजित राष्ट्रव्यापी बंद को लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया।

 

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के मेडिकल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी व मेडिकल स्टोर संचालको ने बंद का समर्थन किया मेडिकल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने कहा ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है साथी बिना उचित निगरानी के दवाइयां की बिक्री से मरोजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ सकता है वहीं सामान्य दिनों की अपेक्षा क्षेत्र में अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहे।

 

लाल ढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी मेडिकल व्यापारियों एवं आमजन का सहयोग हेतु सभी का आभार जताया।

 

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी में मुख्य रूप से गगन कर्णवाल , श्रेष्ठ कुमार चौहान, अमरनाथ , अनंत चौहान, गौतम सिंह, यक्षित त्यागी , आदि प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!