Home उत्तर प्रदेश न्यूज महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ० अमरीश सैनी को किया सम्मानित। 

महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ० अमरीश सैनी को किया सम्मानित। 

0
127
``

महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ० अमरीश सैनी को किया सम्मानित। 

 बिजनौर

महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी बिजनौर की ओर से ज्ञान, शोध और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले डॉ. अमरीश सैनी को सम्मानित किया गया।

डॉ. अमरीश सैनी जी ने सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों में कई वर्षों के अथक शोध एवं मेहनत के बाद “कोलेस्ट्रेला फ्यूसीफेरा” नामक सूक्ष्म शैवाल (Micro Algae) की नई प्रजाति की खोज कर विज्ञान जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।यह नई प्रजाति जल स्रोतों में मौजूद विषैले प्रदूषकों को कम करने तथा बायो-रिमेडिएशन एजेंट के रूप में अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। उनकी यह खोज पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम है।उन्होंने शोध कार्य चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के वनस्पति विज्ञान विभाग के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। अपने सम्मान से अभिभूत होकर डॉक्टर सैनी ने सैनी समाज के सभी सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. अमरीश सैनी की यह उपलब्धि न केवल बिजनौर बल्कि पूरे सैनी समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता समाज के युवाओं को शिक्षा, शोध एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करती है। सोसाइटी के कार्यालय दयाल कुंज में प्रधान कल्याण सिंह की अध्यक्षता एवं मास्टर अनिल सैनी के कुशल संचालन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में कल्याण सिंह सैनी,मा राजपाल सिंह सैनी, धर्मवीर सैनी, सूरजमल सैनी, डॉ शिवराज सैनी, सरिता सैनी, देशपाल सैनी, ललित सैनी, मुनेश सैनी, मोहित सैनी, देवेंद्र सैनी, ओमवती सैनी, कपिल सैनी, अनिल कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!