Home हरिद्वार न्यूज सज्जनपुर में सडक में गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों में रोष

सज्जनपुर में सडक में गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों में रोष

0
21
``

सज्जनपुर में सडक में गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों में रोष

 

 

 

हरिद्वार। कांगड़ीश्यामपुर से ध्रुव हॉस्पिटल को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। सज्जनपुर गांव के बीचों-बीच टूटी हुई इस सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और रोजाना आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

यहां से गुजरने वाले वाहन चालक इस जगह पर आकर ठिठक जाते हैं, क्योंकि गड्ढों में भरे पानी के कारण उन्हें अंदाजा नहीं लग पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। लंबे समय से टूटी पड़ी यह सड़क बता रही है कि इस पर सुध लेने वाला कोई नहीं है, या जानबूझकर इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीण मुकेश कुमार, नरेश कुमार, ज्ञान सिंह आदि का कहना है कि सड़क की यह दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस सड़क की दुर्दशा को ठीक नहीं किया गया, तो कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!