`
`
आश्रम पद्धति विद्यालय में धूमधाम से मना बाल दिवस
लालढांग। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालक एवं बालिका में बाल दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। बाल दिवस पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विधालय की प्रधानाचार्य गरिमा मिश्र द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों व कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गरिमा मिश्र नेबच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को संजोकर रखने का संदेश दिया।बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा जनजाति से संबंधित परिधान तथा वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में जनजातीय संस्कृति, रहन-सहन, परिधान एवं पारंपरिक वस्तुओं को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गरिमा मिश्र ने पूर्व प्रधान खेम सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, अध्यक्ष आदिम बुक्सा जनजाति परिषद उत्तराखंड, कोषाध्यक्ष पुनीत, व विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post Views: 47



कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, अध्यक्ष आदिम बुक्सा जनजाति परिषद उत्तराखंड, कोषाध्यक्ष पुनीत, व विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
