रसूलपुर में पेयजल पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर फैला कीचड़ पानी स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी
लालढांग। रसूलपुर में पेयजल पाइपलाइन के लीकेज होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भर जाने से कीचड़ हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
क्षेत्रीय ग्रामीण विनोद जोशी, पंकज चमोली प्रशांत शर्मा, सुरेन्द्र रावत ने बताया कि पेयजल विभाग की पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी बह रहा है। बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ भरे पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोट लग जाती है और कपड़े खराब हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक जगह पर सड़क किनारे पाइपलाइन ठीक करने के बाद
गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया गया, जो हादसे को न्योता दे रहा है।
ग्रामीणों ने पेयजल विभाग से लीकेज को स्थायी रूप से ठीक करने और खुले गड्ढों को तुरंत भरने की मांग की है।
रसूलपुर में पेयजल पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर फैला कीचड़ पानी स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी
`