भारतीय किसान यूनियन खालसा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह सोढ़ी बने
लालढांग,
हरिद्वार जनपद के लालढांग में भारतीय किसान यूनियन खालसा, की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह खालसा ने कहा भ्रष्टाचार और नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताई उन्होंने किसान मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक जुट होकरआवाज उठाने के लिए कहा। इस अवसर पर श्री सिंह ने हरिद्वार इकाई हेतु लालढांग क्षेत्र के किसान सरदार जगमोहन सिंह सोढ़ी को हरिद्वार जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौधरी, सरदार राजवीर सिंह, सरदार सत्येंद्र सिंह, , महेश, स गुरविंदर सिंह, गगन सिंह, बबल सिंह, अमरत सिंह, दारा सिंह, मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुंदर सिंह, शैलेंद्र पाठक, डिंपल शर्मा, फरीद खान, अनीस अहमद, नईम अहमद, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, यादराम, शाकीर, आजम आदि शामिल रहे।




