हरिद्वार DCCB में स्वामी यतीश्वरानंद का दबदबा कायम: सभी 13 डायरेक्टर समर्थक चुने गए,

Must Read

हरिद्वार DCCB में स्वामी यतीश्वरानंद का दबदबा कायम: सभी 13 डायरेक्टर समर्थक चुने गए,

*हरिद्वार।* जिला सहकारी बैंक (DCCB) हरिद्वार के चुनाव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद गुट ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। बैंक के सभी 13 डायरेक्टर उनके समर्थक चुने गए हैं, जिसके बाद अब अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।

सोमवार को 13 डायरेक्टरों के निर्वाचित होने के बाद सभी डायरेक्टर वेद मंदिर आश्रम पहुंचे, जहां स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने *बिजेंद्र सिंह चौधरी को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया।* सभी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने आतिशबाजी और मिष्ठान के साथ सभी नवनिर्वाचित डायरेक्टरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते यह जीत संभव हुई है। जिला सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ अब किसानों से लेकर आमजन तक पहुंचेगा।

*ये बने डायरेक्टर -* नवनीत सिंह, बबली चौधरी, इक़बाल, देवेन्द्र अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, सुशील राठी, आँचल सिंघल, लता, ओमप्रकाश, उत्तम रावत, सपना शर्मा और बिजेंद्र सिंह चौधरी।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, अनुराग चौधरी, सतपाल सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्याम पुर पुलिस ने रवासन नदी के किनारे लगाए चेतावनी बोर्ड। 

श्याम पुर पुलिस ने रवासन नदी के किनारे लगाए चेतावनी बोर्ड।   लालढांग पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के बाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!