श्याम पुर पुलिस ने रवासन नदी के किनारे लगाए चेतावनी बोर्ड। 

Must Read

श्याम पुर पुलिस ने रवासन नदी के किनारे लगाए चेतावनी बोर्ड।

 

लालढांग पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के बाद रवासन नदी का जलस्तर कब तेजी से बढ़ जाये इस  खतरे को भांपते हुए कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने  बड़ा सुरक्षा अभियान चलाया

चौकी लालढांग पुलिस टीम ने रवासन नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को घर-घर जाकर जागरूक किया। पुलिस ने साफ कहा है कि तेज बहाव के दौरान नदी पार करने या नदी में घुसने की गलती जानलेवा साबित हो सकती है।

 

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जान जोखिम में डालकर नदी पार न करें। सभी लोग आवागमन के लिए केवल मीठीबेरी में बने पक्के पुल का ही इस्तेमाल करें।

 

श्यामपुर पुलिस ने बस अड्डा लालढांग से रसूलपुर गोट होकर राजाजी नेशनल पार्क जाने वाले रास्ते पर व

काली मंदिर लालढांग से रसूलपुर गांव जाने वाले रास्ते पर नदी के दोनों किनारो पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं।

 

श्याम पुर पुलिस ने कहा है कि बरसात में नदी का मिजाज कब बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। इसलिए सभी लोग सुरक्षित रहें सभी लोग आवागमन के लिए केवल मीठीबेरी में बने पक्के पुल का ही इस्तेमाल करें।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार DCCB में स्वामी यतीश्वरानंद का दबदबा कायम: सभी 13 डायरेक्टर समर्थक चुने गए,

हरिद्वार DCCB में स्वामी यतीश्वरानंद का दबदबा कायम: सभी 13 डायरेक्टर समर्थक चुने गए, *हरिद्वार।* जिला सहकारी बैंक (DCCB) हरिद्वार...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!