Home Atulya Sach News 37वां संस्कृति एवं सभ्यता सम्मेलन सम्पन्न, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल...

37वां संस्कृति एवं सभ्यता सम्मेलन सम्पन्न, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल  

0
17
``

37वां संस्कृति एवं सभ्यता सम्मेलन सम्पन्न, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

 

बेटी सुख-समृद्धि का प्रतीक:ओमपाल राठी

 

 

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर में 37वां संस्कृति एवं सभ्यता सम्मेलन रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि संयुक्त सर्व समाज, उत्तराखंड, देहरादून के अध्यक्ष श्री ओमपाल सिंह राठी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहना चाहिए।

 

श्री राठी जी ने कहा कि घर-परिवार में बेटी सुख-समृद्धि का प्रतीक है, हर घर में बेटी होना मंगलदायक है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को नशामुक्त परिवार का सामूहिक संकल्प भी दिलाया और नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न सामाजिक प्रस्ताव पारित किए गए, जिनका उपस्थित सम्मानित सज्जनों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

 

कार्यक्रम का संचालन संयोजक सुरेश आर्य ने किया।

 

सम्मेलन में देहरादून, मेरठ, बरेली, शामली, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, विचारकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!