Home Atulya Sach News रसूलपुर मीठीबेरी में श्री आदर्श रामलीला मंचन का शुभारंभ, पर्दा पूजन के...

रसूलपुर मीठीबेरी में श्री आदर्श रामलीला मंचन का शुभारंभ, पर्दा पूजन के साथ हुआ श्रीगणेश

0
498
``

रसूलपुर मीठीबेरी (लालढांग)। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी के बड़ा रसूलपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं पर्दा पूजन के साथ किया गया।

रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठीबेरी एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने किया।

अपने संबोधन में कमलेश द्विवेदी ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके जीवन से हमें प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। सदाचार के रास्ते पर चलना चाहिए। असत्य पर सत्य की विजय को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, तभी रामलीला का आयोजन सफल है।

इस अवसर पर नरेश शर्मा, बख्तावर सिंह, महानंद सिंह, देविंदर सिंह, मोहन सिंह, गुरविंदर सिंह, नीरज पंवार, अभिषेक राजपूत, अवतार सिंह, मुन्ने सिंह, होरी सिंह, संदीप नेगी, रामकुमार, रूपचंद, विमलेश, मौलिक, अनुज डबराल, अभिषेक, प्रशांत सहित समस्त रामलीला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!