Home Atulya Sach News चमरिया में श्री आदर्श रामलीला मंचन का 64वें वर्ष में प्रवेश, नारद...

चमरिया में श्री आदर्श रामलीला मंचन का 64वें वर्ष में प्रवेश, नारद मोह लीला से हुआ शुभारंभ

0
4
``

चमरिया (लालढांग)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर भगवान श्री राम की लीला का मंचन पर्दा पूजन के साथ किया गया।

  गुरुवार को नारद मोह की लीला का शुभारंभ लालढांग  ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट द्वारा किया गया। यह लीला अपने 64वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

इस अवसर पर रामलीला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। रामलीला के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रकाश डोबरियाल एवं निर्देशक कैलाश रावत ने भी सभी रामभक्तों से प्रतिदिन रामलीला मे पहुँच कर प्रभु श्रीराम के जीवन पर लीला के मंचन को के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा   भगवान श्रीराम का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संयम, विनम्रता और बड़ों का आदर करने की शिक्षा देता है।

रामलीला शुभारंभ के अवसर पर पंडित जगदीश अमोली, अरविंद रावत, रंजन बिष्ट, नंदन सिंह रावत, गोपाल अधिकारी, पूरन अधिकारी, देवेंद्र रावत, शैलेंद्र, रमेश बिष्ट आदि रामभक्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!