लाहडपुर में किसान के घर में निकला खतरनाक सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
चिड़ियापुर/हरिद्वार लाहडपुर गांव में एक किसान के घर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही घर में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत सांप निकलने की सूचना वन विभाग, चिड़ियापुर रेंज को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से सांप का रेस्क्यू किया। बाद में सांप को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू करने वाली टीम में वन आरक्षी रमेश कुमार और वन दैनिक श्रमिक गुड्डू सैनी शामिल थे। टीम ने बताया कि यह बहुत ही खतरनाक प्रजाति का सांप था।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
लाहडपुर में किसान के घर में निकला खतरनाक सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Must Read




