Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर कोतवाली में भव्य सम्मान समारोह: पुलिस अधिकारी, SPO, पत्रकार, स्टेकहोल्डर्स और...

श्यामपुर कोतवाली में भव्य सम्मान समारोह: पुलिस अधिकारी, SPO, पत्रकार, स्टेकहोल्डर्स और आपदा मित्र सम्मानित

0
175
``

श्यामपुर कोतवाली में भव्य सम्मान समारोह: पुलिस अधिकारी, SPO, पत्रकार, स्टेकहोल्डर्स और आपदा मित्र सम्मानित

श्यामपुर, हरिद्वार

 

कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों SPO, पत्रकार बंधुओं, स्टेकहोल्डर्स एवं आपदा मित्रों के सम्मान में आज श्यामपुर कोतवाली में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिशुपाल सिंह नेगी ने कांवड़ मेले के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों, SPO, पत्रकार बंधुओं, स्टेकहोल्डर्स एवं आपदा मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में केवल पुलिस बल ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों एवं सहयोगी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SPO, पत्रकार बंधुओं, स्टेकहोल्डर्स एवं आपदा मित्रों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान एवं शिवभक्तों की सहायता में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सभी के बेहतर समन्वय, सतर्कता और सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में किसी गंभीर कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

*सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, समर्पण की भावना का है*

समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकों, RTC जवानों, होमगार्ड, PRD जवानों एवं अन्य सहयोगी कर्मियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 की सफलता किसी एक विभाग की उपलब्धि नहीं, बल्कि हजारों समर्पित हाथों, सहयोगी मन और साझा जिम्मेदारी की जीत है।

 

कार्यक्रम के अंत में कोतवाली श्यामपुर पुलिस परिवार की ओर से कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता में सहभागी रहे सभी सहयोगियों को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!