रा० इं० कॉ० में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षो-उल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण
गैंडीखाता/ हरिद्वार
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में हर्षो-उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के बैंड दल ने व्यायाम शिक्षक श्री अजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे गांव में प्रभात तिरंगा रैली निकाली। देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजता पूरा गांव तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन परविंदर कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी को देशभक्ति की भावना से कार्य करने का संदेश दिया।
कार्य क्रम में मुख्य रूप से अजीत यादव, संतोष रावत, उदयचंद, ओम बदानी, प्रकाश चंद देवरानी, योगेश कुमार, डॉक्टर शकुन सिंह, मंजू बिष्ट, चेतन पुषण, अंबिका नेगी, विश्वास कुमार सैनी, सीताराम पीटीए अध्यक्ष जबर सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी, व्यायाम शिक्षक अजय शर्माआदि अध्यापकों सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रा० इं० कॉ० में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षो-उल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण
Must Read






