शिक्षकों के सम्मान में उमड़ा कृतज्ञता का भाव, पूर्व मंत्री ने किया शिक्षकों का अभिनंदन

Must Read

शिक्षकों के सम्मान में उमड़ा कृतज्ञता का भाव, पूर्व मंत्री ने किया शिक्षकों का अभिनंदन

 

 

*कोटद्वार।* शिक्षक दिवस के अवसर पर पार्थ वेडिंग पॉइंट, निंबूचौड़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व समाज निर्माण में योगदान देने वाले 154 शिक्षक-शिक्षिकाओं, डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की दिशा, संस्कार और अनुशासन सिखाते हैं। शिक्षक का प्रभाव कक्षा तक सीमित नहीं रहता, उसकी दी हुई सीख जीवन भर साथ चलती है।

 

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जीवन में अनेक शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला, लेकिन जीवन की पहली गुरु मां होती है। मां ही बच्चे को शुरुआती संस्कार देती है और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ना सिखाती है।

 

नेगी ने अपने एक शिक्षक को याद करते हुए कहा कि उनकी दी हुई “कभी हार मत मानना” की सीख आज भी उनके जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और कहा कि जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह अपने भविष्य का सम्मान करता है।

कार्यक्रम के अंत में नेगी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

लालढांग के प्रसिद्ध प्राचीन मां काली मंदिर में क्षेत्र के पत्रकारों ने माथा टेककर अमन-चैन की प्रार्थना की

लालढांग के प्रसिद्ध प्राचीन मां काली मंदिर में क्षेत्र के पत्रकारों ने माथा टेककर अमन-चैन की प्रार्थना की   *लालढांग, लालढांग क्षेत्र...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!