रवासन नदी में बहा 14 वर्षीय छात्र दूसरे दिन मिला शव

Must Read

रवासन नदी में बहा 14 वर्षीय छात्र दूसरे दिन मिला शव

 

 

स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था आर्यन

 

लालढांग

 

लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी एक बार फिर एक मासूम की जान ले गई। लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज के कक्षा-9 के छात्र आर्यन भट्ट (14) की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह ढंडियानवाला के पास नदी किनारे मिला।

 

जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन भट्ट पुत्र मंगलेश भट्ट निवासी रसूलपुर गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने शाम तक तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता वन विभाग में दैनिक मजदूर हैं।

 

तलाश के दौरान मां काली मंदिर के पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें आर्यन मंदिर की ओर जाता हुआ दिखा। यह कच्चा रास्ता रवासन नदी के बीच से होकर रसूलपुर गांव जाता है। आशंका है कि नदी का जलस्तर बढ़ा होने से वह बहाव की चपेट में आ गया।

 

परिजन और ग्रामीण देर रात तक नदी किनारे तलाश करते रहे। शुक्रवार तड़के दोबारा सर्च शुरू करने पर शव ढंडियानवाला में मिला। सूचना पर लालढांग पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची।

 

लालढांग पुलिसचौकी इंचार्ज गगन मैठाणी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क ध्वस्त, हरिद्वार पुलिस ने बलिया निवासी को दबोचा

मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क ध्वस्त, हरिद्वार पुलिस ने बलिया निवासी को दबोचा  18 फर्जी बैंक खाते गैंग को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!