हेमा नेगी ने अमर उजाला के आवाहन पर किया रक्तदान, कहा – रक्तदान महादान
कोटद्वार
समाजसेवी और महिला संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता हेमा नेगी ने रविवार को अमर उजाला समाचार पत्र के ‘रक्तदान महादान’ अभियान के आवाहन पर स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में उन्होंने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
रक्तदान के बाद हेमा नेगी ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। मेरे रक्तदान से किसी मरीज, गर्भवती महिला या दुर्घटना में घायल को नया जीवन मिल सकता है। मैं हर स्वस्थ व्यक्ति से अपील करती हूं कि वे भी आगे आएं। डरने की जरूरत नहीं, रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। हेमा नेगी जैसे समाजसेवी के रक्तदान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। अमर उजाला फाउंडेशन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हेमा नेगी लंबे समय से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़ी हैं। रक्तदान कर उन्होंने फिर साबित किया कि समाजसेवा उनका संकल्प है।



