Home Atulya Sach News मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन। मीठीबेरी, लालढांग।...

मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन।

मीठीबेरी, लालढांग। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम के संरक्षण में एकदिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। नशा मुक्ति समिति के संयोजक डॉ. बी.आर. बद्री ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी ने नशे का विद्यार्थियों के मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर भी अपने विचार व्यक्त किए और परीक्षा के तनाव को कम करने के उपाय बताए।

कार्यशाला में डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. विनोद उनियाल ने मादक पदार्थों के दुष्परिणामों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और अपने परिवार, मोहल्ले व गांव में भी लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. बी.आर. बद्री, डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी सहित शैक्षणिक कर्मचारी शशिधर उनियाल, पूनम, सूरज, कुलदीप एवं चित्रा सैनी, तन्नु, अनुप्रिया, रचना, आस्था, किरण, नैंसी, लवकुश, सृष्टि, शीतल, अशरफ, नजमा, शबनूर आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0
11
``

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!