Home Atulya Sach News हाथी के हमले में मृतक किसान के परिजनों को स्वामी यतीश्वरानंद ने...

हाथी के हमले में मृतक किसान के परिजनों को स्वामी यतीश्वरानंद ने दिलाए 3 लाख, सात लाख और नौकरी का आश्वासन

0
25
``




*हरिद्वार।* श्यामपुर रेंज के ग्राम सजनपुर पीली के बाहर पीली गांव निवासी किसान सतपाल की हाथी के हमले में हुई मौत के बाद परिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के हस्तक्षेप से तत्काल तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।

बताया गया है कि गुरुवार शाम सतपाल हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे किनारे अपने खेत में घास काट रहा था, तभी अचानक आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया था, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों की मांग थी कि मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर ही वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विवेक जोशी को बुलाया।

स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि सरकार की ओर से मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में संविदा पर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि नियमानुसार तत्काल सहायता के रूप में परिवार को तीन लाख रुपये की धनराशि सौंप दी गई है। शेष सात लाख रुपये की प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!