गैन्डीखाता के शहीद मनोज सिंह चौहान इंटर कॉलेज में लगा स्वास्थ्य शिविर, छात्रों को मिली परीक्षा किट

गैंडीखाता,/ हरिद्वार।शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता में आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को टाइटन कन्या और आसरा ट्रस्ट की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
शिविर में हंस फाउंडेशन, मिशन फॉर विजन एवं निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस अवसर पर कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के उपयोग हेतु एक-एक किट भी वितरित की गई। साथ ही विद्यालय को टाइटन कन्या की ओर से खेल सामग्री भी प्रदान की गई।
शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि स्वास्थ्य ही सब कुछ है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से प्रतिदिन सुबह योग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, व्यायाम शिक्षक ओम बढ़नी, अजीत यादव, उदय चंद, योगेश कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





