`
`

लालढांग। क्षेत्र में दुग्ध संबंधी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने गुरुवार को UCDF हल्द्वानी के प्रबंध निदेशक को डेरी के द्वारा पत्र भेजा है। यूकेडी के मण्डल अध्यक्ष हरिद्वार अरविन्द रावत ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक नियमित रूप से UCDF डेयरी को दूध उपलब्ध करा रहे हैं। वर्तमान में Fat एवं SNF के आधार पर भुगतान किया जाता है, जबकि विगत समय में पशु आहार, चारा, पशु चिकित्सा की लागत में भारी वृद्धि हुई है। इससे उत्पादन लागत बढ़ गई है और पशुपालकों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दुग्ध खरीद दर में उचित वृद्धि की मांग की है।
