Home Atulya Sach News डॉ. मनीषा चौहान कोस्थानांतरण पर दी विदाई। 

डॉ. मनीषा चौहान कोस्थानांतरण पर दी विदाई। 

0
482
``

 डॉ. मनीषा चौहान को स्थानांतरण पर दी विदाई

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के गैन्डीखाता में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा चौहान का स्थानांतरण होने पर बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई

विदाई समारोह कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं स्वास्थ्य कर्मी आशा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने डॉ मनीष चौहान का माल्यार्पणकर व पुष्प गुच्छ उपहार  भेंट कर स्वागत सम्मान किया और नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीषा अपने कुशल व्यवहार, सेवा भाव और मधुर वाणी के कारण क्षेत्र में सर्वप्रिय रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संवेदनशीलता और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।डॉ. चौहान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैंडीखाता उनके लिए हमेशा परिवार जैसा स्थान रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के ग्रामीणों ने हर समय सहयोग और स्नेह से उन्हें कार्य करने की शक्ति दी, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं।

कार्यक्रम में डॉ. चौहान के परिजन, ग्रामीण, स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रीय पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!