Home Atulya Sach News चंडीघाट विक्रम टेंपो यूनियन में कब्जा जमाने की  होड

चंडीघाट विक्रम टेंपो यूनियन में कब्जा जमाने की  होड

0
146
``

चंडीघाट विक्रम टेंपो यूनियन में कब्जा जमाने की  होड

 अचानक हुआ पुराना गुट सक्रिय

आरवी शर्मा।  चंडीघाट टेंपो विक्रम यूनियन में अब कब्जा जमाने को लेकर होड़ शुरू हो चुकी है। एकाएक पुराने गुट के अचानक सक्रिय होने के बाद यूनियन के ऑटो चालक दो गुटों में बंटते से नजर आ रहें हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान यूनियन में अध्यक्ष ऑटो चालकों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहे थे। 

चंडीघाट पुल से कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर से लेकर लालढांग तक ऑटो विक्रम का संचालन किया जाता है। पूर्व में कई वर्षों तक यूनियन में अपनी जड़ें जमाए हुए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अचानक एक दूसरा गुट सामने आ गया और उस पर अपना आधिपत्य जमा दिया। जिसके बाद यूनियन में कई दिनों तक वर्चस्व को लेकर विवाद होता रहा। अब फिर करीब दो वर्ष बाद गुटों का जिन्न अचानक सामने आने से यूनियन में गहमागहमी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पुराना गुट अब अचानक सक्रिय हो चुका है, जिसके बाद अब एक फिर से यूनियन में  सत्ता परिवर्तन होना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!