Home हरिद्वार न्यूज महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ 

महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ 

0
97
``

महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन के संदर्भ में लोक चेतना मंच एवं मीठीबेरी महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० सुनील कुमार, मुख्य प्रशिक्षक मनोज कंडियाल एवं श्रीमति आयुषी देवराड़ी ने द्वीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप चौधरी ने मुख्य प्रशिक्षक व आगंतुकों का परिचय कराते हुए बैज लगाकर स्वागत किया गया।

मुख्य प्रशिक्षक मनोज कंडियालने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के विषय में परिचयात्मक रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा है क्या और आप इसे किस-किस प्रकार से देखते हैं। उन्होंने कहा कि आपका दो प्रकार की होती है प्राकृतिक आपदा एवं मानव निर्मित आपदा। दोनों ही प्रकार की आपदा से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी का आभार जताया।

 

कार्यक्रम प्रो. सतेन्द्र कुमार, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप एवं सूरज सिंह, लोक चेतना मंच के आशीष शर्मा , श्रीमती ममता थपलियाल, श्रीमती दिक्षा शर्मा , छात्र छात्राओं में आरती, तनु, पिंकी, दीपिका, दीपकौर, सोनम, सोनिया,अपेक्षा,लवकुश,शावेज़,प्रवीण,कशिश,चंचल,यशोदा,कंचन आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!