लालढांग / हरिद्वार। हाईवे पर एक अजब-गजब और खतरनाक नजारा देखने को मिला, जहां बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ी की ढुलाई कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लंबी लकड़ी लादी हुई थी और हैरानी की बात यह है कि लकड़ी के ऊपर ही एक व्यक्ति बैठा हुआ था। बाइक चालक लापरवाही से बाइक दौड़ाता हुआ नजर आया। इस दौरान बाइक का संतुलन भी बिगड़ा हुआ दिख रहा था।
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह का करतब किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। यदि अचानक ब्रेक लगाना पड़े तो बाइक सवार के साथ-साथ पीछे से आ रहे वाहनों के लिए भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि इस प्रकार से ओवरलोड और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर जनहित में सख्त कार्रवाई किया जाना आवश्यक है ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

