Home Atulya Sach News रवासन नदी पर 9 करोड़ से बनेगा झूला पुल, सीएम ने दी...

रवासन नदी पर 9 करोड़ से बनेगा झूला पुल, सीएम ने दी स्वीकृति – स्वामी यतीश्वरानंद

0
47
``

रवासन नदी पर 9 करोड़ से बनेगा झूला पुल, सीएम ने दी स्वीकृति – स्वामी यतीश्वरानंद

लालढांग। रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का शनिवार को 29 वां दिन था वह क्रमिक अनशन का 11वां दिन रहा क्रमिक अनशन पर निहाल सिंह सैनी व बलवीर सैनी को ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर धरना स्थल पर बैठाया उनके साथ धरना स्थल पर ग्रामीण भी धरना देकर बैठे रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ लगभग 3 घंटे धरना स्थल पर बैठकर भजन कीर्तन वह ग्रामीणों की बात को सुना धरने को विभिन्न वक्ताओं जिनमें दीपक जखमोला बृजमोहन पोखरियाल आलोक द्विवेदी कमलेश द्विवेदी सुरेंद्र रावत आदि ने संबोधित किया


धरने को संबोधित करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि शुक्रवार रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से फोन पर हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण के लिए नौ करोड़ से अधिक लागत वाले पुल को स्वीकृति दे दी गई है। स्वामी जी ने बताया कि यह पुल 2021 में मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था।

 

स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शनिवार-रविवार को सचिवालय बंद होने के कारण शासनादेश सोमवार को जारी होगा। सोमवार को वह स्वयं जिले के पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शासनादेश लेकर धरना स्थल पर आएंगे।

 

उन्होंने बताया कि शासनादेश के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और टेंडर फाइनल होते ही मुख्यमंत्री से समय लेकर पुल का भूमि पूजन कराया जाएगा।

 

इस घोषणा के बाद धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने जोरदार नारे बाजी के साथ उनका स्वागत सत्कार किया

वही ग्रामीणों का कहना है धरना तबतक जारी रहेगा जब तक शासनादेश लेकर अधिकारी पुल निर्माण स्थल पर नहीं पहुंच जाते हैं।

धरना स्थल पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान आलोक द्विवेदी, दीपक जखमोला, विनोदजोशी, संजय सैनी, नवीन राणा, विनोद पोखरियाल,वृजमोहनपोखरियाल, सुरेन्द्र रावत, कमलेश द्विवेदी, विनोद सैनी,याद राम, पंकज चमोली, नजरहसनअंसारी, गीता, पुष्पाहथेली, कैलाश रावत, प्रशांत शर्मा, पूनम देवी, प्रियंका देवी, उषा देवी, कृष्णा देवी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!