Home Atulya Sach News मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में फिट इंडिया के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन,...

मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में फिट इंडिया के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, कामिनी ने मारी बाजी

0
4
``

मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @ 2047 थीम पर दौड़ प्रतियोगिता हुई

मीठीबेरी/ हरिद्वार । राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आज उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @ 2047’ के उपलक्ष्य में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना गौतम एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

दौड़ में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की कामिनी ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की चित्र सैनी ने द्वितीय स्थान और बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. सत्येंद्र कुमार और डॉ. कुलदीप चौधरी ने निभाई।

इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. विनोद कुमार ने सहयोग प्रदान किया। मौके पर श्री शशिधर उनियाल, श्री सूरज, श्री कुलदीप सहित छात्राएं अनुप्रिया, विधिता, लवकुश, रीना, कंचन, चित्रा, तनु, शीतल आदि उपस्थित रहीं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!